पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब 25 मार्च तक ही खरीद सकेंगे बीएस-4 वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में वाहन डीलर बीएस -4 वाहनों का विक्रय 25 मार्च तक ही कर सकेंगे, पूर्व में यह तिथि 31 मार्च घोषित की गई थी। सभी विक्रय किए गए वाहनों के पंजीयन कार्ड 31 मार्च तक ही बनाए जाने के कारण यह निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह ने 31 मार्च तक वाहन बेचे जाने पर उनके पंजीयन कार्ड उसी दिन तैयार होना संभव नहीं था, इस कारण यह तब्दीली की गई है। वाहन एजेंसियों पर बीएस-4 वाहनों की संख्या अधिक नहीं है लेकिन विगत माह व्यापार मेला में वाहनों की भारी खरीद के कारण इस माह वाहनों का विक्रय काफी कम हो रहा है। 7 मार्च को बैठक में वाहन डीलरों ने बीएस दो पहिया वाहनों की संख्या लगभग 550 व चार पहिया वाहनों की संख्या 125 बताई थी। बताया यह भी गया है कि कुछ एजेंसियों पर 7 मार्च के बाद भी दो पहिया वाहन अाए हैं।

बदलाव.. 31 तक बनाना होंगे पंजीयन कार्ड
खबरें और भी हैं...