पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चालान के बाद भी घट रही हेलमेट पहनने वालों की संख्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5,30,362

यातायात पुलिस द्वारा शहर में हेलमेट न पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई के बाद भी लोग हेलमेट पहनने में रूचि नहीं ले रहे हैं। हालांकि वाहन चालकों में चैकिंग और सीसीटीवी कैमरों को लेकर खौफ है लेकिन फिर भी वे नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इस साल जनवरी और फरवरी माह में पुलिस ने सात हजार लोगों के चालान काटे हैं, जिनमें तीन हजार से अिधक चालान हेलमेट को लेकर हैं। वर्ष 2018 में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट न पहनने वाले 40 हजार लोगों के चालान किए गए थे वहीं 2019 में यह संख्या घट गई। खास बात यह है कि पिछले दो साल से वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन हेलमेट पहनने वाले कम हो रहे हैं।

सांकेतिक

{ट्रैफिक व्यवस्था... **

समझाने से अधिक खुद जागरूक बनें

यातायात नियमों का पालन करने के लिए हम लोग लगातार अभियान चलाते हैं। स्कूल, कॉलेज में जाकर समझाते हैं। चौराहों पर भी जानकारी देते हैं। जब कोई नहीं मानता तो चालानी कार्रवाई करनी होती है। सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई है।
आरएन त्रिपाठी, डीएसपी ट्रैफिक

दो पहिया वाहन हैं जिले में

1,46,044

तीन पहिया व चार पहिया

यह है शहर में वाहनों की संख्या


तुलनात्मक आंकड़ा

वर्ष चालान की संख्या वसूली गई रकम

2018 (जनवरी से दिसंबर) 78,868 3,11,67,566

2019 (जनवरी से दिसंबर) 65,147 2,71,6570

2020 (जनवरी से फरवरी) 7138 35,21,500
खबरें और भी हैं...