पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Numbering Started On Buildings Npr Will Not Ask For Bank Account Number Or Ask For Evidence

भवनों पर नंबर डालना शुरू, एनपीआर में न बैंक खाते का नंबर पूछेंगे न साक्ष्य मांगेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक मई से प्रारंभ होगा एनपीआर व मकान सूचीकरण का काम

बिल्डिंग (स्ट्रक्चर) पर नंबरिंग का काम नगर निगम की टीम ने प्रारंभ कर दिया है। यह काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद एक मई से मकान सूचीकरण व एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) का काम प्रारंभ होगा। जनविरोध के कारण जनगणना निदेशालय ने पहले से तय अपने फार्मेट में कुछ बदलाव कर दिया है। दूसरी तरफ नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे टीम को चाही गई जानकारी देने में पूरा सहयोग करें। उनके द्वारा दी गई जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

जनगणना 2021 का काम देख रहे अफसरों के मुताबिक देशभर में हो रहे विरोध के बाद ही फार्मेट में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब एनपीआर में परिवार के बुजुर्गों की जानकारी तो ली जाएगी पर उनसे वे कहां के रहने वाले हैं, इसको लेकर साक्ष्य नहीं मांगा जाएगा। ऐसे ही मोबाइल नंबर भी पूछा जाएगा, सभी लोग इसकी जानकारी दें, ऐसा जरूरी नहीं है। यह भी ऐच्छिक रहेगा। जनगणना निदेशालय ने फार्मेट से बैंक खाते की जानकारी देने की बाध्यता भी खत्म कर दी है। अब इसके बाद परिवार के सदस्य कौन सा खाद्यान्न ज्यादा उपयोग करते हैं, यह जोड़ दिया गया है।

14 जून तक होगा मकानों का सूचीकरण

जिला जनगणना अधिकारी विनोद भार्गव ने कहा कि एक मई से 14 जून के बीच मुख्य काम मकान सूचीकरण का होगा। अभी को बिल्डिंग की नंबरिंग की जा रही है, उसी आधार पर अब मकान सूचीकरण होगा। किसी मकान में रहने वाले परिवार से उसके उपयोग के आधार पर मकान की श्रेणी लिखी जाएगी। परिवार की डिटेल के अलावा वह कौन-कौन सी सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, फोन, इंटरनेट, मोबाइल आदि को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। एनपीआर में परिवार की डिटेल सिर्फ उन्हीं से ली जाएगी जो आवासीय कैटेगरी में आते होंगे। इस बार एयरफोर्स, छावनी व टेकनपुर में भी टीम जांच करेगी।
खबरें और भी हैं...