बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित
club activity
हार्माेनी ग्रुप ने सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
लायंस क्लब ग्वालियर के हार्मोनी ग्रुप की ओर से सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीजी अशोक ठाकुर और विशिष्ट अतिथि वीडीजी आलोक अग्रवाल, सुनील गोयल मौजूद रहे। अध्यक्षता सतविंदर कौर ने की। इसमें हार्माेनी ग्रुप के पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 7 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनवीर सेठी, प्रशांत जैन, प्रशांत वाजपेयी, जगदीश अग्रवाल, राका पाठक सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
यह क्लब कार्यक्रम में हुए शामिल ... इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ग्वालियर, सिटी, दिशा, सेंट्रल, आस्था, समर्पण, रौनक, मिडटाउन, गालव, क्वीन, प्रियदर्शिनी, क्लासिक, साइन, जगत और नॉर्थ आदि क्लब के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
{लायंस के कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देतीं पदाधिकारी और सदस्य।
लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट के इलेक्शन से पहले इस बार सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे देखते हुए ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्लबों के जेडसी की ओर से जीवाजी क्लब में सेलिब्रेशन किया गया। इस कार्यक्रम में जेडसी राजेश बांदिल, नीरज गर्ग, गुरप्रीत कौर, हिमेश डंडोतिया, नलिनी सारस्वत और राजेंद्र बेरीया के अंतर्गत आने वाले लायंस के विभिन्न क्लब के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही बीते वर्ष बेहतर काम करने वाले क्लब पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक ठाकुर, वीडीजी आलोक अग्रवाल, सुनील गोयल, आरसी
संदीप जैन और नरेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।