- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Old Rates At 3568 Locations Rates Will Increase At 87 New Locations Objections And Suggestions Can Be Given Up To 20
3568 लोकेशन पर पुराने रेट, 87 नई लोकेशन पर रेट बढ़ेंगे, 20 तक दे सकते हैं आपत्ति व सुझाव
एक अप्रैल से भी जमीन की कीमतों में वृद्धि नहीं होगी, क्योंकि वर्तमान 3568 लोकेशन के रेट मौजूदा गाइड लाइन के मुताबिक ही रहेंगे। अपर कलेक्टर अनूप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिला मूल्यांकन समिति के सदस्यों की बैठक में वर्ष 2020-21 की गाइड लाइन को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें डबरा की 15 लोकेशन के नए रेट मंजूर कर लिए गए हैं, जबकि शहर की 73 लोकेशन के प्रस्तावित रेट पर चर्चा हुई। नई गाइड लाइन के प्रारूप को महानिरीक्षक पंजीयन की वेबसाइट (संपदा) व पंजीयन विभाग के नोटिस बोर्ड पर शनिवार शाम से देखा जा सकता है। इसके बाद विभाग आम जनता, बिल्डरों से शुक्रवार 20 मार्च तक आपत्ति-सुझाव भी लेगा।
आरसीसी के रेट बढ़े....जानिए कहां-कितनी वृद्धि
एरिया वर्ष 2018-19 वर्ष 2019-20 वर्ष 2020-21
निगम क्षेत्र 10000 8000 12000
निवेश क्षेत्र 10000 8000 11000
नगर पालिका 8000 6400 9500
नगर परिषद 7000 5600 7500
ग्रामीण क्षेत्र 6000 4800 6000
(नोट-उक्त रेट वर्ग मीटर में हैं। वर्ष 2019-20 में सरकार के 20% कटौती के कारण निर्माण लागत कम हुई थी।)
कलेक्टर गाइड लाइन के लिए कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में मौजूद अफसर।
रेट पर आपत्ति करने के लिए मिलेंगे पांच दिन
बैठक के बाद नई गाइड लाइन का प्रारूप जिले की वेबसाइट पर ऑनलाइन या फिर पंजीयन विभाग के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। वरिष्ठ जिला पंजीयक डीएन दोहरे ने कहा कि जमीन की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है।
सरकार द्वारा हाल में निर्माण लागत में वृद्धि का असर आरसीसी के स्ट्रक्चर, दुकान, गोदाम और दफ्तर पर ही आएगा। सिर्फ 87 लोकेशन नई बनी हैं, क्योंकि यहां पर अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नई लोकेशन के रेट पर यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो वह 20 मार्च तक लिखित में दे सकता है।
कृषि भूमि, भूखंड और पुराने मकानों पर नई गाइड लाइन में कोई वृद्धि नहीं होगी