पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर होगा फैशन शो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

upcoming event

लोगों को देश की संस्कृति का महत्व बताने और नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत ग्वालियर में फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से होने वाले इस फैशन शो में कई कॉलेजों के विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें पारंपरिक थीम पर विद्यार्थियों द्वारा रैंप वॉक किया जाएगा। साथ ही नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की संस्कृति की खासियत बताई जाएगी। आईएचएम के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमके दास ने बताया कि पहले यह इवेंट मार्च में होना था, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई एडवाइजरी को देखते हुए अब यह कार्यक्रम अप्रैल में होना संभावित है। साथ ही आइडियल सिटीजन को लेकर भी एक कार्यक्रम होना है। इसमें विद्यार्थी बताएंगे कि आइडियल सिटीजन बनने के लिए किन-किन चीजों का होना जरूरी है। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...