पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

11 दिन में निपटी सिर्फ 16 शिकायतें 285 आवेदक पहले जैसे ही परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निजी जमीनों पर दबंगों के कब्जों से परेशान आवेदकों को राहत नहीं मिल सकी है। प्रशासन ने इनके लिए 11 दिन पहले शिविर लगाया था। इसमें 219 शिकायतें कलेक्टर तक पहुंची थी पर इनमें से 203 आज भी पेंडिंग हैं। शिविर के बाद भी 82 शिकायतें और पहुंच चुकी हैं। शुरु के पांच दिन में सिर्फ 16 शिकायतों को अफसरों ने हल करने का दावा किया था पर इनमें से अधिकतर छोटी-मोटी थीं। जो आवेदक शिविर में पहुंचे थे उनकी आज न तो एसडीएम सुन रहे हैं न तहसीलदार। इंदौर, भोपाल व जबलपुर की तर्ज पर प्रशासन ने सभी विभागों को एक जगह बुलाकर ऐसे लोगों से आवेदन लिए थे अपनी ही जमीन पर दबंग लोगों के कब्जे से परेशान थे। इस शिविर में उन्हीं अफसरों को जिम्मेदारी दी गई जो एंटी माफिया सेल के सदस्य हैं।

ग्वालियर विकास प्राधिकरण व सहकारिता विभाग सबसे पीछे

राजस्व विभाग के अफसरों ने अब तक 16 शिकायतों का निपटारा कर दिया है पर जीडीए व सहकारिता विभाग काफी पीछे हैं। बताया जाता है कि सहकारिता विभाग की कुल 40 शिकायतों में 11 दिन बाद भी जांच चल रही है, अफसर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे ही जीडीए की 21 शिकायतों को लेकर भी अभी कोई निर्णय होने की सूचना एडीएम दफ्तर तक नहीं पहुंची हैं।

जो निपटी हैं उनमें अधिकतर सामान्य: अब तक जो शिकायतें निपटी हैं उनमें सिर्फ 8 ही ऐसी हैं जिनमें बिल्डरों के पास लंबे समय से अटका पैसा मिला है या फिर जिनके प्लॉट पर दबंगों का कब्जा है उन्हें हटाया गया है। बाकी आधी से ज्यादा शिकायतें न्यायालय में प्रकरण लंबित होने, आवेदक द्वारा की गई मांग नियम विरुद्ध होने तथा कुछ मामलों में परिवार के आपसी विवाद के कारण भी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

शिकायत और निराकरण में यह है शहरी क्षेत्र की स्थिति

{ लश्कर-यहां पर शिविर में जमीनों पर कब्जे वाली 21 शिकायतें मिली, अगले कुछ दिन में 10 और पहुंचीं। इस तरह कुल 31 शिकायतें लश्कर में राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज की गई हैं। अभी तक सिर्फ 4 का निराकरण हो सका है।

{ झांसी रोड-शहरी क्षेत्र में जमीन से संबंधित सर्वाधिक 67 शिकायतें यहीं दर्ज हुई हैं। इनमें से 49 तो 26 फरवरी को शिविर वाले दिन कलेक्टर के पास पहुंचीं। अभी तक 10 शिकायतों को दूर किया जा चुका है बाकी वर्तमान में पेंडिंग हैं।

{ मुरार-झांसी रोड के बाद शिकायतों के मामले में दूसरे नंबर पर मुरार अनुभाग रहा है। यहां पर शिविर वाले दिन 42 और इसके बाद 23 अर्थात कुल 65 शिकायतें सेल में दर्ज हुई हैं। एडीएम दफ्तर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में निराकरण एक का भी नहीं हुआ है।

{ ग्वालियर सिटी-हजीरा व पुरानी छावनी इलाके से जुड़े इस अनुभाग में पहले दिन 22 और इसके बाद 10 यानि 32 शिकायतें कुछ पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो का निराकरण होने की सूचना है। बाकी में अभी जांच और अन्य तरह की प्रक्रिया चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...