पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Only One Of The Six Medicines Written On The Prescription Of The Patient Is Getting

मरीज काे पर्चे पर लिखी छह में से सिर्फ एक दवा मिल रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेएएच में मरीजों को डॉक्टर अगर 5 या 6 दवाएं लिखता है तो मरीज को सिर्फ एक या दो दवा ही मिल रही हैं। अन्य दवाएं उन्हें बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वह तो मरीजों को दवाएं लिखते हैं, लेकिन जब मरीज को दवाएं नहीं मिलती तो मरीज हमसे झगड़ने आ जाता है। हजीरा निवासी नीलम ने ओपीडी में कमरा नंबर 43 में मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाया। मरीज के अटेंडेंट ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें छह तरह की दवाएं लिखी थीं लेकिन सिर्फ एक दवा ही मिली हैं। अन्य दवाएं बाहर से ही लेनी पड़ेंगी। इतना ही नहीं दवा वितरण केन्द्र पर ऐसे कई मरीज थे जिन्हें पूरी दवाएं नहीं मिलीं।

जेएएच में दवाओं का स्टॉक खत्म

खबरें और भी हैं...