पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वर्णजयंती एक्सप्रेस में चढ़ते समय यात्री गिरा, आरपीएफ जवान ने बचाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर | होली का त्योहार खत्म होते ही ग्वालियर से भोपाल, दिल्ली और मुंबई सहित अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को नई दिल्ली की ओर जाने वाली मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ताज एक्सप्रेस, उदयपुर इंटरसिटी और हीराकुंड सहित कई ट्रेनों में स्लीपर कोच का टिकट कंफर्म नहीं हाेने के कारण यात्री खड़े होकर यात्रा करते नजर आए। वहीं निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम को जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के फेर में बैलेंस बिगड़ने से फिसल गया। इस दौरान ट्रेन के नीचे वह गिरने लगा, जिस पर आरपीएफ के जवान रामलखन शर्मा ने दौड़कर हाथ खींचा, इससे यात्री भानू तेजा की जान बच गई। कुछ यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन काे रोक लिया।
खबरें और भी हैं...