आरोग्यधाम में मरीज की मौत, परिजन का हंगामा
ग्वालियर| एजी ऑफिस पुल के पास आरोग्यधाम में शनिवार-रविवार की रात में इलाज के दौरान बेला ग्राम निवासी बीरबल रावत (50) मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। परिजन का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके मरीज की मौत हुई है। बीरबल के भतीजे विजय रावत ने बताया कि उनके ताऊ की मौत डॉक्टरों द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के कारण हुई है। आरोग्यधाम के डॉक्टरों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया।