फूलबाग... अंबेडकर पार्क में झूला और फिसलपट्टी टूटीं
ग्वालियर| शहर के फूलबाग चौराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और फिसलपट्टी टूटीं पड़ी हैं। लंबे समय से नगर निगम द्वारा पार्क के उपकरणों का मेंटेनेंस नहीं कराए जाने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।