गार्डर डालकर रोका खिलाड़ियांे का रास्ता
नगर निगम के अफसरों ने गार्डर डालकर कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम से माधवराव सिंधिया खेल परिसर का शॉटकर्ट रास्ता बंद कर दिया है। इस रास्ते से खिलाड़ी व वाहन चालक गालब रेस्ट हाउस तक सीधे निकल जाते थे लेकिन अब उन्हें घूमकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुछ समय पहले तक यहां गार्डर इस तरह से डाले गए थे कि दो पहिया वाहन और राहगीर आसानी से निकल सकते थे लेकिन अब इसे नसैनी और बांस डालकर पूरी तरह से बंद कर दिया है। डीबी स्टार ने जब इस संबंध में अफसरों से बात की तो उन्होेंने कहा कि यहां नगर निगम का बिजली विभाग है और हमने सुरक्षा की दृष्टि से इसे बंद किया है।
{नगर निगम का मामला... **