पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएमटी फर्जीवाड़ा: छंटनी का काम पूरा, आज डीन को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गजराराजा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीबीआई द्वारा दी गई पीएमटी फर्जीवाड़े की चार्जशीट में संदिग्धों की छंटनी का काम लगभग पूरा कर लिया है। छंटनी के बाद यह रिपोर्ट प्रभारी डीन डॉ. सरोज कोठारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद प्रभारी डीन हाई पावर कमेटी की जल्द ही बैठक बुलाकर संदिग्धों को बाहर करने की कार्रवाई करेंगी।

जीआरएमसी में 7 अप्रैल 2009 में पत्र आया था, जिसमें सत्र 2009 के कुछ छात्रों को संदिग्ध बताते हुए पूरे बैच की जांच करने के लिए कहा गया था। डीएमई ने इसकी जांच की थी, जिसमें 6 मई 2011 को 36 छात्रों को संदिग्ध माना था। इसके बाद 30 नवंबर 2011 में प्रशासन को डीएमई कार्यालय से एक पत्र मिला था जिसमें 2006 से जांच करने के लिए कहा था। डॉ. एसी अग्रवाल की अध्यक्षता में बनाई गई जांच कमेटी ने 30 अप्रैल 2012 को जो जानकारी भेजी थी, जिसमें सत्र 2006 के 29 छात्रों में से छह छात्रों को संदिग्ध माना गया था। इसके उपरांत 2006 से लेकर 2012 तक के छात्रों की जांच की गई। 2014 में यह मामला सीबीआई को चला गया था। इन छात्रों के पूरे दस्तावेज सीबीआई ने एसआईटी से ले लिए। इस मामले की जांच सीबीआई करके 200 छात्रों का चालान न्यायालय में पेश कर दिया है। इसके उपरांत प्रभारी डीन ने हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाकर सीबीआई की चार्जशीट में से संदिग्धों की छंटनी के निर्देश दिए थे।

खबरें और भी हैं...