पुलिस बोली- घर की बाउंड्री फांदकर भागी
हरियाणा में दूधिए को बेची गई किशोरी फिर लापताग्वालियर| हरियाणा में मानव तस्करी गैंग के जरिये दूधिए को बेची गई 15 वर्षीय किशोरी फिर से लापता हो गई है। वह रविवार शाम से लापता है। पुलिस का कहना है कि घर की बाउंड्री फांदकर किशोरी खुद भाग गई है। थाटीपुर पुलिस रात तक उसे ढूंढने में लगी रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा है।टीआई थाटीपुर शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि थाटीपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मां शाम करीब 5.30 बजे थाने आई। उसने बताया कि उसकी बेटी घर के पिछले हिस्से की बाउंड्री फांदकर भाग गई है। टीआई ने बताया कि बच्ची जुलाई 2019 में भी घर से चली गई थी। ग्वालियर से ट्रेन में बैठी और दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली से उसे मानव तस्करी गैंग की सरगना बबली अपने साथ ले गई। हरियाणा के पनवासा गांव में दूधिये राजेश जाट को बेच दिया। राजेश ने उससे जबरन शादी की और गलत काम किया। किशोरी को जब मुक्त कराया गया तो वह गर्भवती निकली। कोर्ट के आदेश पर उसका गर्भपात कराया गया।
पुलिस बोली- घर की बाउंड्री फांदकर भागी