पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Pre Board Examination Notice To 38 On The Result Of Reduced Results And 12 Schools If They Are Half Yearly

प्री-बोर्ड परीक्षा: रिजल्ट कम होने पर 38 को और अर्द्धवार्षिक जैसा रहने पर 12 स्कूलों को नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा से कम रहने पर जिले के 38 कॉलेजों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्राचार्यों से जवाब मांगा गया है, अगर अफसर इनके जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 12 ऐसे प्राचार्यों को नोटिस दिया गया, जिनके स्कूल का रिजल्ट अर्द्धवार्षिक जैसा रहा है उसमें वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों की योजना है कि अगर वार्षिक परीक्षा में इन स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहता है, यह तय लक्ष्य प्राप्त करते हैं तो कार्रवाई नहीं की जाएगी। अन्यथा इन स्कूलों के प्राचार्यों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस इस सत्र में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं का रिजल्ट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सत्र की शुरुआत से ही प्रयास शुरू कर दिए गए थे। इसको लेकर अफसरों ने लगातार बैठकें ली थीं। प्री-बोर्ड की भी दो परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था अब तक एक ही प्री-बोर्ड परीक्षा होती थी। प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान भी छात्रों को कठिन प्रश्नों के उत्तर देने के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद प्री-बोर्ड में 38 स्कूलों का रिजल्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा की अपेक्षा कम रह गया है। इसलिए अब नए सिरे से कार्रवाई की कवायद शुरू की गई है। बोर्ड परीक्षा अभी चल रही है ऐसे में स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों से कहा गया है कि वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट अच्छा रहता है ताे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अगर रिजल्ट अच्छा रहा तो कार्रवाई नहीं होगी

-विकास जोशी, डीईओ, ग्वालियर

हायर सेकंडरी में 8 विषयों की परीक्षा हुई फिजिक्स में नकल करता एक छात्र पकड़ा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी की परीक्षा में शुक्रवार को 8 विषयों की परीक्षा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को इतिहास, फिजिक्स, व्यवसायिक अध्ययन, एलीमेंट्री साइंस, मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान विषय का पेपर था। इसमें 24,973 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था लेकिन इसमें से 757 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान चीनौर के अशासकीय ज्ञान सरोवर हायर सेकंडरी स्कूल में एक छात्र को फिजिक्स के पेपर के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया। छात्र के पास हाथ से लिखी हुई पांच पर्चिंया तथा दो पर्चियां किताब से निकाली हुई थी। छात्र के खिलाफ नकल प्रकरण बनाया गया है।

इन स्कूलों के प्राचार्यों को दिया गया कारण बताओ नोटिस

जिले के 28 स्कूलों का हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा का रिजल्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तुलना में 1 से 30 प्रतिशत तक गिरा है, ऐसे स्कूलों के प्राचार्यों का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हाईस्कूल रौरा, हाईस्कूल गेंडवाली सड़क, उच्चतर माध्यमिक स्कूल गोरखी, डीआरपी लाइन, हाईस्कूल हिंदी हुजरात, गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल, हाईस्कूल महाराजपुरा, हाईस्कूल टिहौली, मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल घाटीगांव, मॉडल उमावि भितरवार, पटेल उच्चतर माध्यमिक स्कूल, हाईस्कूल डबका, हाईस्कूल दंगियापुरा, हाईस्कूल केशवपुर, हाईस्कूल सिमरिया टांका, हाईस्कूल केदारपुर, माॅडल उमावि डबरा, हाईस्कूल खड़बई, उमावि पारा, उमावि मोहना, उमावि शंकरपुर, उमावि पिछोर, उत्कृष्ट उमावि घाटीगांव, हाईस्कूल गिरगांव, हाईस्कूल नंबर 2 डबरा, हाईस्कूल चांदपुर, हाईस्कूल बड़ी अकबई, हाईस्कूल घाटीगांव, कन्या उमावि आंतरी, हाईस्कूल कछौआ, हाईस्कूल बारौल, उमावि बहादुरपुर, हाईस्कूल बेहटा, उमावि रनगवां, उमावि मेहगांव, जवाहर उमावि बिलौआ, हाईस्कूल हथनौरा और हाईस्कूल सिगौरा के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 12 ऐसे स्कूलों के प्राचार्यों को भी नोटिस जारी किया गया है जिनके रिजल्ट का प्रतिशत अर्द्धवार्षिक परीक्षा की अपेक्षा प्री-बोर्ड में बढ़ा नहीं है।

हायर सेकंडरी की परीक्षा में जाने से पहले केंद्र पर अपना रोल नंबर देखते छात्र।
खबरें और भी हैं...