पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Professor Entangled In Examinations Classes Of 20 Thousand Students Stopped Principal Said Will Get Extra Classes

परीक्षाओं में उलझे प्रोफेसर, 20 हजार छात्रों की कक्षाएं लगना बंद, प्रिंसिपल बोले- एक्स्ट्रा क्लास लगवाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं 3 मार्च से आयोजित की जा रही हैं। यह परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तक आयोजित हो रही हैं। इन परीक्षाओं के चलते अंचल के सरकारी कॉलेजों में यूजी पहले वर्ष में पढ़ने वाले लगभग 20 हजार छात्रोें की क्लास लगना एक माह पहले बंद हो गई है। जबकि छात्र-छात्राआंे का दावा है कि उनका 20 से 25 फीसदी सिलेबस अधूरा है। 31 मार्च से यूजी पहले वर्ष की होने वाली परीक्षा में छात्रों का रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रिंसिपलों का कहना है कि जिन छात्रों का सिलेबस अधूरा रह गया है,उनकी एक्स्ट्रा क्लास लगाने के निर्देश प्रोफेसरों को दिए हैं। यदि छात्र आएंगे तो उनकी एक्स्ट्रा क्लास लगाकर सिलेबस पूरा कराएंगे। वहीं शिक्षकों का कहना है कि उनके सामने परेशानी यह है कि सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षाएं कराते हैं। इस दौरान जिन छात्रों की क्लास है, वह परीक्षाओं के चलते प्रभावित रहती हैं। परीक्षाओं के बाद छात्र क्लास में आने को तैयार नहीं हैं।

11 मई से शुरू होगी यूजी पहले वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया

दो माह चलेंगी यूजी की परीक्षाएं

उच्च शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद जेयू प्रशासन 12 साल बाद जेयू एकेडमिक कैलेंडर से पहले परीक्षाएं आयोजित करा पा रहा है। यूजी फाइनल ईयर से लेकर, सेकंड ईयर और फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 6 मई तक आयोजित की जानी हैं। इस दौरान पीजी सेमेस्टर पद्धति की भी परीक्षाएं आयोजित हांेगी। वहीं इस बार यूजी में प्रवेश प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 11 मई से आयोजित की जा रही हैं, जिससे एकेडमिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो सके। अभी हर साल सितंबर से क्लास शुरू हो पाती हैं। इससे छात्रों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाता और परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं।

जिनका सिलेबस पूरा नहीं उनकी एक्स्ट्रा क्लास लगेगी

-डॉ. केएस राठौर, प्रिंसिपल, एमएलबी कॉलेज

छात्र आएंगे तो एक्स्ट्रा क्लास लगवाएंगे

-डॉ. बीए अहिरवार, प्रिंसिपल, साइंस कॉलेज

लीड कॉलेज नकल की नहीं भेज रहे रिपोर्ट, रजिस्ट्रार ने लिखा पत्र

जेयू द्वारा यूजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाएं नकल विहीन हो सकें इसके लिए हर जिले में लीड कॉलेज के नेतृत्व में उड़नदस्ता का गठन किया गया है। लेकिन उड़नदस्ता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद भी रोज नकल की रिपोर्ट जेयू को नहीं भेज रहे। इस बात को लेकर रजिस्ट्रार आईके मंसूरी ने सभी लीड कॉलेज के प्रिंसिपलों को पत्र लिख कहा है कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए आपके द्वारा गठित उड़नदस्ता दल की निरीक्षण रिपोर्ट प्रतिदिन विवि को नहीं भेजी जा रही, इसलिए सभी लीड कॉलेज परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्रतिदिन जेयू को ईमेल पर भेजें।
खबरें और भी हैं...