पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसमान से छलांग लगाकर किया गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर बार लेकर जाता था अंगूठी

ए डवेंचर के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। ये दुनिया कई ऐसे जुनूनी लोगों से भरी पड़ी है जिन्होंने अपनी जिद की बदौलत दुनिया के सामने अनोखी मिसाल पेश की है। लेकिन जब प्यार के चक्कर में कोई शख्स कुछ अलग कर गुजरे तो उसकी बात ही निराली होती है। ब्लेक नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रैंड लॉरा को स्काई डाइव करते हुए शादी के लिए प्रपोज किया। अब दोनों शादी की योजना बना रहे हैं और इस शादी की खासियत भी ये होगी कि यह जमीन पर नहीं होगी। उसके लिए इस कपल ने कुछ अलग ही प्लान किया है। ब्लेक ने अपने इस कारनामे के बारे में बताया कि हम दोनों ही स्काई डाइविंग को लेकर इतने जुनूनी हैं कि मुझे लॉरा को प्रपोज करने के लिए और कोई दूसरी जगह नहीं सूझी। मैं पिछले दो महीने से उसे प्रपोज करने की तैयारी में लगा था, लेकिन मुझे इंतजार था एक परफेक्ट जंप का।

ब्लेक ने कहा कि हर बार स्काई डाइव पर जाते समय मेरी जेब में सगाई की अंगूठी रहती, लेकिन कभी मौसम खराब होता तो कभी वक्त के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा था। लेकिन एक दिन मुझे मौका मिला और मैंने अपनी यह तमन्ना पूरी की। इसके साथ ही ब्लेक ने बताया कि प्रपोज करते वक्त वो काफी नर्वस थे, उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि लॉरा अगर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई तो आसमान से छलांग लगाते वक्त कोई दिक्कत न हो। इसलिए मैंने कूदने से कुछ वक्त पहले घुटनों पर बैठकर लॉरा से अपने दिल की बात कह दी। लॉरा ने बताया मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि कि ब्लेक शादी के बारे में सोच रहा था। प्रपोज करने से पहले ब्लेक प्लेन में इधर-उधर घूम रहा था और उसे वैसे देखकर मैं भी परेशान थी। लेकिन तभी अचानक से वह मेरा पास आकर घुटनों पर बैठ गया और पूछा-लॉरा, मुझसे शादी करोगी? मैंने तभी हां कह दिया और ब्लेक ने मुझे अंगूठी पहनाई।

लॉरा ने कहा, जंप करते वक्त मुझे इस बात का डर था कि कहीं अंगूठी ही न गिरा दूं। अभी बी लाइसेंस वाले स्काईडाइवर्स बनने के लिए हमें 10 जंप और करनी हैं और जैसे ही वह लाइसेंस मिल जाएगा तब हम हेलीकॉप्टर और हॉट एयर बैलून्स से भी जंप कर पाएंगे और तभी शादी भी करेंगे।

हर लड़की की चाहत होती है कि उसका पार्टनर उसे अलग ढंग से अपने दिल की बात बताए। ब्लेक नाम के एक व्यक्ति ने स्काई डाइव करते हुए अपनी गलफ्रेंड को प्रपोज किया।

unique proposal
खबरें और भी हैं...