रेलवे... एनसीआर के चीफ इंजीनियर और भोपाल के डीआरएम आज आएंगे
ग्वालियर| उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर एके सिंघल शुक्रवार को इटावा से बिरला नगर स्टेशन तक होने वाले विद्युतीकरण (ओएचई) कार्य को देखेंगे। श्री सिंघल सुबह 11 बजे इटावा से चलेंगे और निरीक्षण करने के बाद शाम को ग्वालियर आएंगे। वहीं भोपाल रेल मंडल के डीआरएम उदय बोरवणकर गुना-ग्वालियर रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। वे दिन में गुना से चलकर शाम को 5:30 बजे तक ग्वालियर आएंगे और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे।