पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिरोल की नई लोकेशन पर 22000 रुपए मीटर रेट तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{लश्कर क्षेत्र में 26 लोकेशन नई जोड़ी गई हैं।

जिला मूल्यांकन समिति में शामिल नगर तथा ग्राम निवेश, लोक निर्माण व ग्वालियर विकास प्राधिकरण के तीन सदस्यों की आपत्ति के बाद शहर की 73 नई लोकेशन के रेट पंजीयन विभाग ने तय कर लिए हैं। चूंकि अभी यहां पर पहले से कोई रेट तय नहीं है, इसी कारण इनमें पर्याप्त वृद्धि कर दी गई है। वरिष्ठ जिला पंजीयक डीएन दोहरे ने कहा शनिवार शाम को डबरा की 14 सहित सभी 87 लोकेशन पर जमीन के रेट की सूची शनिवार शाम को दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

इसे महानिरीक्षक पंजीयन (संपदा) व एनआईसी ग्वालियर की वेबसाइट से भी लिंक किया गया है। श्री दोहरे ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को रेट पर सुझाव या आपत्ति देना है तो वह 20 मार्च की शाम पांच बजे तक मेल से या फिर कार्यालय में लिखित में दे सकता है। इसके बाद न तो आपत्ति स्वीकार होंगी न सुझाव।

वृद्धि का विरोध, बदलाव भी संंभव

शहर में आरसीसी से बने फ्लेट, मकान, दुकान, दफ्तर और गोदाम की निर्माण लागत में 4000 रुपए वर्ग मीटर की वृद्धि का विरोध मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित कुछ अन्य संगठनों ने किया है। नई गाइड लाइन एक अप्रैल से लागू होगी। चूंकि अभी सरकार को लेकर असमंजस है, इसलिए नई सरकार यदि आती है तो इसमें सुधार की गुंजाइश भी है।

फरवरी तक टारगेट से 109 करोड़ पीछे

जिले में 449 करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी तक 340 करोड़ रुपए स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में मिल चुके हैं। मार्च में बाकी रहे 109 करोड़ का टारगेट पूरा होना मुश्किल है। गत वर्ष भी विभाग ने 336 करोड़ का टारगेट दिया था पर तब अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री पर रोक न होने से मार्च अंत तक 352 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था।

{सिटी सेंटर में सर्वाधिक 47 नई लोकेशन के रेट तय।

मुख्य नई लोकेशन, यहां पर तय हुए प्लॉट और मकान के रेट

स्थान/प्रोजेक्ट वार्ड भू-खंड मकान

गुरुकृपा विहार 6 8000 20000

शिवनगर, शक्तिनगर 5 15000 27000

नायक अपार्टमेंट 35 20000 32000

अचलेश्वर मेंशन 46 14400 26400

रायल करतार एक्लेव 52 10000 22000

आशीर्वाद सिटी होम्स 60 30000 42000

एमएस सेवल ट्रीस 60 30000 42000

एंजेल्स हिल्स 61 25000 37000

बांके विहारी धाम 64 8000 20000

(नोट-रेट वर्ग मीटर में, यहां पर दुकान, दफ्तर और गोदाम के भी रेट तय हो चुके हैं। वर्तमान में यहां पर जमीन के रेट आसपास के आधार पर मानकर स्टाम्प ड्यूटी ली जाती है।)
खबरें और भी हैं...