रीजनल ट्रेनिंग सेंटर तैयार...राष्ट्रपति 21 को करेंगे शुभारंभ
ग्वालियर| मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में 1.60 करोड़ रुपए की लागत से रीजनल ट्रेनिंग सेंटर तैयार हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 मार्च को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहीं से बटन दबाकर सेंटर का शुभारंभ करेंगे। स्टेट ज्युडीशियल अकादमी के तत्वावधान में बनाए गए ट्रेनिंग सेंटर में अंचल के न्यायाधीशों के साथ सरकारी वकीलों व पुलिस अधिकारियों के लिए वर्कशॉप की जाएंगी। अभी प्रदेश में सिर्फ जबलपुर में स्टेट ज्युडीशियल अकादमी है। अंचल के न्यायाधीशों, सरकारी वकीलों, अभियोजन व पुलिस अधिकारियों को जबलपुर जाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखकर ग्वालियर में रीजनल ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा हैं। इसमें 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था लाइब्रेरी व कॉन्फ्रेंस हाॅल है। न्यायाधीशों के रुकने के लिए सुइट तैयार किए हैं।