- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Relief The Latte Children From Shanghai And The Young Man Who Roamed Nepal Did Not Get The Corona Virus
राहत...शंंघाई से लाैटे बच्चे अाैर नेपाल घूमकर अाए युवक को नहीं निकला कोरोना वायरस
कोरोना वायरस के जिन दो संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट गुरुवार को आ गई। जांच में दोनों मरीजों को कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
सीपी कॉलोनी निवासी साॅफ्टवेयर इंजीनियर, प|ी और 15 माह के बच्चे के साथ 20 फरवरी को चीन के शंघाई से ग्वालियर लाैटे थे। उनके बच्चे को जुकाम, बुखार होने के कारण सैंपल शनिवार को लिया गया था। दूसरा संदिग्ध मरीज इंदरगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक बहोड़ापुर में किराए के मकान में रहने वाला था। यह युवक घूमने के लिए नेपाल गया था,जहां से वह 7 मार्च को लौटा था। युवक को वहां से लौटने के बाद जुकाम, खांसी के साथ घबराहट की शिकायत हो रही थी। युवक का सैंपल सोमवार को भेजा गया था। उधर, सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा ने गुरुवार रात काे जिला अस्पताल मुरार में आइसोलेशन वार्ड को देखा। यहां लाइट पर्याप्त नहीं थी, उसे ठीक करने के लिए कहा। सीएमएचओ ने बताया कि डॉ. रवि शर्मा की नाइट ड्यूटी थी और वह 8:45 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। डॉ. शर्मा को नोटिस जारी किया जाएगा।
छह दिन बाद पुणे से आई जांच रिपोर्ट
कोरोना वायरस
डरें नहीं, बचाव करें