पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरक्षण काउंटर बंद होने की शिकायत, जांच में चालू मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में रिजर्वेशन के लिए पहुंचे एक यात्री ने डीआरएम के ट्विटर पर शिकायत कर दी। शिकायत पहुंचते ही स्टेशन पर हड़कंप मंच गया। वाणिज्य विभाग के इंस्पेक्टर तत्काल रेलवे आरक्षण कार्यालय में जांच करने पहुंचे। वहां पर सभी काउंटर चालू थेे। उनके टिकटों को चेक किया, जिसमें लगातार समय आ रहा था। जब इसकी पड़ताल की गई, तब पता चला की शिकायत करने वाले कांग्रेस नेता और जीवाजी यूनिवर्सिटी के पूर्व कार्यपरिषद सदस्य हैं। जो प्रेस के अधिमान्यता के कार्ड पर रिजर्वेशन कराने आए थे।

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर दूसरी पाली में तीन काउंटर चल रहे थे। प्लेटफार्म-4 पर एक काउंटर चल रहा था। तभी किसी बात से नाराज यात्री ने डीआरएम को सूचना दी कि काउंटर बंद पड़े हुए हैं। इस पर रेलवे के वाणिज्य इंस्पेक्टर वाईके मीना, अखिलेश तिवारी तत्काल आरक्षण कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी काउंटर चलते मिले। काउंटरों के चलने की तस्वीर खींचकर झांसी मंडल के अधिकारियों को पहुंचा दी गई हैं।
खबरें और भी हैं...