पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Returning To The Grandson The Returning Father And Son Were Hit By A Container Coming In The Wrong Direction Both Died

नाती को देखकर लौट रहे पिता और बेटे को गलत दिशा में आ रहे कंटेनर ने टक्कर मारी, दोनों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर एक कंटेनर ने पिता-पुत्र की जान ले ली। कंटेनर चालक गलत दिशा में आ रहा था और उसने तेज रफ्तार में सामने से बाइक में टक्कर मार दी। एक ही बाइक पर किसान अपने दो बेटों के साथ सवार था। किसान और उसके एक बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान अपनी बेटी के घर नाती को देखने के लिए गया था, लौटते समय मोहना के पास यह हादसा हुआ। टक्कर मारने वाले कंटेनर का भी पता नहीं लग सका है। मोहना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी मोहना गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि श्योपुर के रहने वाले दयाल बंजारा (55) की बेटी द्रोपदी की ससुराल ग्वालियर के पास हुकुमगढ़ में है। द्रोपदी ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। नाती को देखने के लिए दयाल अपने बेटे गिर्राज (18) और दिनेश (15) के साथ गुरुवार को ग्वालियर आए। नाती को देखने के बाद यह लोग बाइक से ही वापस घर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर मोहना स्थित डाडा हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे। यहां गलत दिशा में कंटेनर आ रहा था। कंटेनर तेज रफ्तार में था। सामने बाइक आ रही थी, फिर भी कंटेनर चालक ने रफ्तार धीमी नहीं की और टक्कर मार दी। दयाल और गिर्राज ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक वहां से भाग गया। इनके लोगों के पीछे इनके रिश्तेदार भी बाइक से आ रहे थे। उन्होंने जब यह नजारा देखा तो एंबुलेंस और पुलिस को बुलाया। घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहना पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं...