पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

148 करोड़ का लग्जीरियस हेलिकॉप्टर धनकुबेरों की पहली पसंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कबी लियोनार्ड का भी पसंदीदा

अमेरिकी बॉस्केट बॉल प्लेयर कबी लियोनार्ड भी इस Sikorsky S-76D मॉडल हेलिकॉप्टर को पसंद करते हैं। PW210S ट्विन टरबाइन तकनीक इस हेलिकॉप्टर को और ज्यादा शक्तिशाली बनाती है। इसे 2 पॉयलट मिलकर उड़ाते हैं।

कोबी ब्रायंट भी करते
थे पसंद

दुर्घटना में मौत का शिकार हुए कोबी ब्रायंट जैसे विश्व के फेमस अमेरिकी बॉस्केट बॉल प्लेयर भी इसी मॉडल व सर्विसेज के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल अपनी ट्रेवलिंग के लिए करते थे, जो दुर्घनाग्रस्त हो गया था। इस कंपनी का उनका हेलिकॉप्टर कैलिफोर्निया की कैलाबासा पहािड़यों से टकराया था, इसमें ब्रायंट की 13 साल की बेटी भी उनके साथ सवार थी व 7अन्य लोग भी थे, जो दुर्घटना में मारे गए बस 1 यात्री की जान बच सकी। बताया जाता है कि धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी, जिस कारण ये ऊंची पहाड़ियों से टकराकर दुर्घटना का शिकार हुआ था। हर मामले में सुरक्षित इस हेलिकॉप्टर को स्पेशल विजुअल फ्लाइट रूल्स के तहत पॉयलट उड़ा रहा था, जो उड़ान के लिए एक कठिन अवस्था होती है और सामान्यत: इस अवस्था में उड़ान की परमिशन नहीं होती, जो हादसे का कारण बनी।

ए डवांस तकनीक से लेस ये हेलिकॉप्टर बिजनेस टायकून्स और बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज को पहुंचाता है उनके मुकाम तक। Sikorsky S-76D मॉडल हेलिकॉप्टर हर लिहाज से आरामदायक और तमाम खूबियों वाले हैं। इस अमेरिकन मीडियम साइज कमर्शियल यूटिलिटी हेलिकॉप्टर को कार्पोरेट एक्जिक्यूटिव और स्टेट हेड व धनकुबरे सेलिब्रिटीज ही अपने पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन के लिए हायर करते हैं। वे ऐशो-आराम के साथ अपने कीमती समय को भी बचाते हैं। ये कहना है Sikorsky कमर्शियल सिस्टम एंड सर्विसेज की वाइस प्रेसीडेंट ऑड्रे ब्रेडी का।

खासियत

लाजवाब मटैरियल से इंटीरियर किए गए इस हेलिकॉप्टर में कस्टमाइज यूज का ऑप्शन है। वुड, लेदर, सिटिंग कान्फिग्रेशन के साथ 5 से 9 यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं हैं इसमें । 287 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ये हवा से बाते करता है और 148 करोड़ रुपए इसकी कीमत है। इसमें मौजूद एक्टिव वाइब्रेशन कंट्रोल और क्विट जोन भी अंदर ही बिजनेस डिस्कशन को आसान बनाते हैं।

आरामदायक केबिन और लग्जीरियस सुविधाओं के कारण ये हेलिकॉप्टर पैसे वाली सेलिब्रिटीज की पहली पसंद है ट्रैवलिंग के लिए।
खबरें और भी हैं...