समता एक्सप्रेस का बैटरी स्टैंड टूटा 20 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही
ग्वालियर| विशाखापट्टनम की ओर जाने वाली समता एक्सप्रेस का बैटरी स्टैंड सोमवार को मुरैना निकलते ही टूट गया। इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों ने झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन दोपहर 1:21 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आई तब बैटरी के स्टैंड को ठीक करने के लिए सीएनडब्ल्यू स्टाफ को भेजा गया। इसके बाद ट्रेन को 20 मिनट देरी से रवाना किया गया। वहीं हीराकुंड एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो से निकाला गया।