- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Scandal Of Scindia Murdabad For The First Time In The District Congress Office In The Hometown Effigy Also Burnt
गृहनगर में जिला कांग्रेस दफ्तर में पहली बार सिंधिया मुर्दाबाद के नारे, पुतला भी जलाया
सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी।
पॉलिटिकल रिपोर्टर.ग्वालियर| पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद शुक्रवार को उनके गृहनगर में जिला कांग्रेस की साधारण सभा में पार्टी नेताओं ने सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। ऐसा पहली बार हुआ है जब जिला कांग्रेस दफ्तर में सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी या भाषण हुआ हो। कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया और भानु तोमर समेत कुछ कार्यकर्ता करीब 10 मिनट तक नारेबाजी करते रहे। जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा और रश्मि पवार शर्मा के समझाने के बाद नारेबाजी बंद हुई। बाद में इन कार्यकर्ताओं ने बाहर जाकर सिंधिया का पुतला जलाया। गाैरतलब है कि ग्वालियर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा काे ज्याेतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर ही बनाया गया था लेकिन उन्होंने सिंधिया से दूरी बना ली है।