पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News School Colleges Closed In 12 States Including Madhya Pradesh Supreme Court Will Hear Only The Necessary Cases

मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद; सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी केस सुनेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर 7 साल की कैद संभव

काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित थी। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था। हालांकि, एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बेटे में वायरस के लक्षण पकड़ में नहीं आए थे।

हरियाणा, महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। मप्र में सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के 5 जिलों में माॅल, सिनेमाघर, पब अाैर नाइट क्लब भी बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि कालाबाजारी रुक सके। इस कदम के बाद सरकार इन चीजों के उत्पादन, गुणवत्ता और डिस्ट्रिब्यूशन को नियंत्रित कर सकेगी। नियम के उल्लंघन पर 7 साल की कैद का प्रावधान है। उधर, कर्नाटक में हुई पहली मौत के बाद राज्यभर में प्रदर्शनी, मेले, कैंप, समाराेह नहीं करने के आदेश हैं। देशभर में डॉक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं।

हाईकोर्ट ने कहा-बाजार में सेनेटाइजर आैर मास्क की कमी तो नहीं, हो तो दूर करें

ग्वालियर| कोरोना वायरस से बचाव के लिए बाजार में मास्क आैर सेनेटाइजर की कमी तो नहीं है? यदि हो तो इसे दूर करें। यह आदेश मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस शील नागू आैर जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को एडवोकेट सुनील जैन की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद शासन को दिया। प्रदेश शासन की आेर से कोर्ट में बताया गया कि संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए 57 आइसोलेशन (749 बेड) सेंटर बनाए हैं। ग्वालियर सहित प्रदेश के पांच एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। ग्वालियर में 9 अस्पतालों में आइसोलेशन सेंटर बनाए हैं। 97 पीपीई, 850 वीटीएम किट, 5400 ट्रिपल लेयर मास्क आैर 1230 एन-95 मास्क उपलब्ध हैं।

सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर

कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्‌टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।

अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी घाेषित

वाॅशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने काेराेनावायरस संक्रमण काे राेकने के लिए देश में शुक्रवार काे नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी। संक्रमण से निपटने 3.70 लाख कराेड़ रु.(50 अरब डाॅलर) के विशेष फंड की घाेषणा की है।

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।

एहतियात: मंदिर से मैदान तक मास्क...

3 अप्रैल तक चलने वाला संसद सत्र 18 मार्च को खत्म हो सकता है, पीएम को लिखा पत्र

संसद का बजट सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ने वाला है। नरेंद्र जाधव समेत तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर सत्र समाप्त करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि 3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 मार्च को स्थगित हो सकता है।

{विदेश से अाए सात संदिग्ध लापता: ये पंजाब आए थे। इन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

{ईरान से 44 भारतीय लाए गए: विमान काे मुंबई हवाईअड्डे पर एकांत में पार्क किया गया है। इन्हें राजस्थान के जैसलमेर के क्वेरेंटाइन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।

{माेदी ने सार्क देशाें से मिलकर रणनीति बनाने की अपील की: कहा-‘हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे।’

भारत में ऐसी तैयारी: 30 मार्च तक फ्रांस जर्मनी और श्रीलंका की उड़ानें रद्द की

{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।

{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।

{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।
खबरें और भी हैं...