पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल गेम्स फेडरेशन की मान्यता समाप्त**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जून के कैलेंडर पर सस्पेंस

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने देशभर में 60 से ज्यादा स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं कराने वाले एसजीएफआई की मान्यता निलंबित कर दी है। मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें साफ लिखा है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के मुताबिक एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) में 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2017 के बीच 10वें पैसिफिक स्कूल गेम्स हुए थे। इसमें फेडरेशन की तरफ से हॉकी टीम भेजी गई थी। इसी टीम में छात्रा नितिशा नेगी भी थी, जिसकी आयोजन के दौरान डूबने से मौत हो गई थी।

मंत्रालय ने इसके लिए फेडरेशन की लापरवाही को जिम्मेदार माना था। इसे लेकर फेडरेशन को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। मामले में बीते दो सालों में सरकार ने फेडरेशन को लेकर कई पत्र लिखे। सरकार ने भी इसे लेकर अपने स्तर पर जांच कराई थी।

सरकार ने फेडरेशन को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था क्यों ना, मंत्रालय द्वारा उसे जारी की गई मान्यता वापस ले ली जाए। फेडरेशन का जवाब अपूर्ण मानकर सरकार ने पूरे मामले में फेडरेशन की भूमिका को नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया 2011 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए उसकी मान्यता निलंबित कर दी। बता दें कि स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एसजीएफआई को रिकग्नाइज्ड कर रखा है।

इन खेलों का नेशनल खतरे में

कोर बॉल (अंडर-14 बालक-बालिका) गुरुग्राम (हरियाणा), थाई बॉक्सिंग (अंडर-19, बालक-बालिका) धौलपुर (राजस्थान), बेल्ट रेसलिंग (अंडर-19 बालक-बालिका), फुटसल (अंडर-17, 19 बालक-बालिका) बेलगाम (कर्नाटक), शूटिंग बॉल (अंडर-17 बालक-बालिका) यवतमाल (महाराष्ट्र), वोवीनाम (अंडर-17,19 बालक-बालिका), इंदौर और नेट बॉल (अंडर-19 बालक-बालिका) इंदौर सहित सात खेलों के नेशनल विभिन्न कारणों से स्थगित हो गए थे। ये प्रतियोगिताएं मार्च-अप्रैल में होना हैं। मान्यता खत्म होने से अब इन सभी खेलों को लेकर संकट गहरा गया है।

सरकार द्वारा एसजीएफआई की मान्यता निलंबित करने की जानकारी मिली है। इससे अप्रैल में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हुई है। हम सरकार को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांग रहे हैं। मंत्रालय से जवाब आने के बाद ही हम कोई फैसला कर पाएंगे।
एसके परसाई, डिप्टी डायरेक्टर (डीपीआई)

एसजीएफआई हर साल जून में नेशनल टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी करता है। अगस्त से प्रतियोगिताएं शुरू हो जाती हैं। इस बार फेडरेशन के पास केंद्र सरकार की मान्यता नहीं है। ऐसे में वह ऐसी कोई भी प्रतियोगिता कराने के लिए पात्र नहीं है। इसलिए अगले साल होने वाले स्कूल गेम्स के नेशनल को लेकर अभी से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। खेल संगठनों का कहना है कि यदि फैसला जल्द नहीं हुआ तो खिलाड़ियों की स्पार्धाएं सिर्फ स्टेट लेवल तक सीमित रह जाएगी।

केंद्र सरकार ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की मान्यता खत्म कर दी है। वर्ष 2017 में एडिलेड में दिल्ली की छात्रा की डूबने से हुई मौत के मामले में खेल एवं युवा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इससे अप्रैल में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन संकट में आ गया है। इस कारण खिलाड़ियों में असंतोष है।

दिल्ली की छात्रा की मौत के मामले में सरकार का फैसला**
खबरें और भी हैं...