पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Scorpio Riders Stopped To Watch A Fight Outside The Dhaba Assault And Firing On The Handicap Of The Operator

ढाबे के बाहर झगड़ा देखने रुके थे स्कॉर्पियो सवार, संचालक के टोकने पर मारपीट व फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड रोड पर मंगलवार शाम को एक ढाबा संचालक अपने स्टाफ के साथ स्कॉर्पियो सवार युवकों से भिड़ गया। दोनों पक्षों में मुंहवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष ने लायसेंसी बंदूक से फायरिंग भी कर दी। ढाबे के सामने झगड़ा हो रहा था, इसे देखने के लिए स्कॉर्पियो सवार युवक रुक गए तभी ढाबा संचालक ने टोका तो मुंहवाद हो गया। महाराजपुरा पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

महाराजपुरा थाने के पास भिंड रोड पर रामू-श्यामू ढाबा बना हुआ है। ढाबा सुरेश गुर्जर पुत्र जसवंत निवासी लक्ष्मणगढ़ चलाता है। टीआई महाराजपुरा आसिफ मिर्जा वेग ने बताया कि सुरेश गुर्जर ढाबे पर बैठा हुआ था। शाम करीब 6.30 बजे ढाबे के सामने दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था तभी वहां से काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर सतीश कुशवाह आया। सतीश ने सुरेश से झगड़े के बारे में पूछ लिया। इस पर सुरेश को लगा कि यह लोग मारपीट करने ही आए हैं। इस पर उसने अभद्रता कर दी। सतीश ने विरोध किया तो सुरेश अपने कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। सतीश ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर इनकी मारपीट कर दी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सतीश ने अपनी लायसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। सुरेश की शिकायत पर सतीश व उसके साथी नवीन, नेतराम, सूरज, अमर, निरंजन, प्रेमसिंह और पृथ्वीराज पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं सतीश की शिकायत पर सुरेश और उसके कर्मचारी बल्ली, अमित, कुलवंता, रॉकी, रवी, वकील, बल्लो, भारत सिंह और करुआ उर्फ दीपेंद्र पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुरानी रंजिश पर मुरार में चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा युवक

टीआई मुरार अमित भदौरिया ने बताया कि मुरार स्थित तीन मोहम्मद का बाड़ा निवासी मणिशंकर पुत्र वासुदेव तिवारी मंगलवार सुबह अपनी छत पर टहल रहा था। तभी गोहद के रहने वाले सूरज राणा, आकाश राणा और कुलदीप राणा कार से आए। उसके घर के बाहर कार रोकी और बंदूक से उसे टारगेट कर फायर कर दिए। वह बाल-बाल बच गया। मणिशंकर और सूरज के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। उसकी शिकायत पर गोली चलाने वाले युवकों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

होली पर घर के बाहर शोर कर रहे थे पड़ोसी, युवती ने टोका तो चलाई गोलियां

डीडी नगर में एक घर के बाहर युवक शोर कर रहे थे। जब युवती ने हंगामा करने पर टोका तो इन युवकों ने 315 बोर की रायफल से गोलियां चला दीं। युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। युवकों का गोली चलाने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि डीडी नगर में रहने वाली आरती पुत्री राणाप्रताप सिंह सेंगर अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खाना खा रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाला चेतन उर्फ बिट्टू बिरार और राजकुमार भदौरिया घर के बाहर शोर कर रहे थे। युवती ने जब इन्हें टोका तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, बंदूक लेकर आए और हवाई फायर किए। युवती ने पुलिस को सूचना दी।
खबरें और भी हैं...