आईटीएम में विजी ट्रॉफी की चयन प्रक्रिया आयोजित
ग्वालियर. देहरादून में आयोजित होने वाली विजी ट्राॅफी चैंपियनशिप के लिए वेस्ट जोन टीम की चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इसके अंतर्गत आईटीएम यूनिवर्सिटी में बीसीसीआई के चयन मुकाबले प्रारंभ हो गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को तीन मैच हुए। उल्लेखनीय है कि आईटीएम द्वारा इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 80 टीमों ने भाग लिया था। इस चयन प्रक्रिया के लिए उन 25 खिलाड़ियों का चयन यहां शुरू हुए मुकाबले के लिए किया गया है। यहां से 15 सदस्यीय टीम फाइनल के लिए चयनित होगी। यह चयन प्रक्रिया बीसीसीआई के पदाधिकारियों में आयोजित हो रही है। सर्वप्रथम चयन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व आईटीएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह ने सभी क्रिकेटर्स को कैप पहनाई।