पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पढ़ाई के साथ आत्म रक्षा की ट्रेनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं को कराएंगे सर्टिफिकेट कोर्स

छात्राओं की आत्मरक्षा की ट्रेनिंग अभी तक प्रदेश के कुछ स्कूलों में चलती थी, लेकिन अब नए प्लान के तहत मिडिल स्कूल में पढ़ रही सभी छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए जूडो-कराते मार्शल आर्ट एसोसिएशन से अनुबंध किया जाएगा। इस काम में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के प्रशिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर संजीव शर्मा के अनुसार पहले चरण में ऐसे मिडिल स्कूलों को चुना जाएगा, जिनमें छात्राओं की संख्या 100 से अधिक है।

sunday anchor

नौ हजार रुपए मानदेय: जिले के मिडिल स्कूलों में ट्रेनिंग के लिए जिला शिक्षा केंद्र जो ट्रेनर रखेगा, उन्हें तीन माह के लिए नौ हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।

मिडिल स्कूल की जो छात्राएं जूडो-कराते व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के बाद अायोजित परीक्षा में पास होंगी, उन्हें एसोसिएशन के जरिए सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। यह सर्टिफिकेट उनके भविष्य में काम आएंगे।
संजीव शर्मा, डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर, जिला शिक्षा केंद्र ग्वालियर

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ग्वालियर जिले के 394 मिडिल स्कूलों की लगभग 24 हजार छात्राओं को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराते की ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद इन छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो भविष्य में उनके काम आएगा।
खबरें और भी हैं...