प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में सेमिनार आयोजित
ग्वालियर | प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में घरेलू हिंसा और महिलाओं के संपत्ति अधिकार विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ऋतुराज सिंह चौहान ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. एसएस भाकर, एएसपी सुमन गुर्जर, बाल कल्याण समित के अध्यक्ष डॉ. केके दीक्षित और डॉ. प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
{कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देते वक्ता।