पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Shepherd And His Wife Hit The Herd And Camel Near The Outpost And Overturned The Shepherd And His Wife Gambhir

बेहटा चौकी के पास ट्रक भेड़ाें आैर ऊंटाें के झुंड से टकराकर चरवाहे और उसकी पत्नी पर पलटा, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| बेहटा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ाें और ऊंटाें के झुंड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चार भेड़ों की मौत हो गई, जबकि दो ऊंट घायल हो गए। इतना ही नहीं, ट्रक झुंड में टक्कर मारने के बाद पलट भी गया, जिसके नीचे चरवाहा और उसकी प|ी दब गए। यह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जेएएच में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

टीआई महाराजपुरा आसिफ मिर्जा बेग ने बताया, राजस्थान के बागड़ी पाली गांव का रहने वाला मच्छीराम और उसकी प|ी भेड़ व ऊंट बेचने के लिए पनिहार के पास जाते हैं। यह दोनों भेड़ व ऊंट के झुंड लेकर ग्वालियर के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे यह लोग भिंड रोड स्थित बेहटा चौकी के पास से गुजर रहे थे। भेड़ और ऊंट सड़क पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी ट्रक एनएल एए 4985 तेज रफ्तार में आ गया। ट्रक चालक ने सामने झुंड होने के बाद भी ब्रेक नहीं मारा और झुंड में टक्कर मार दी। चार भेड़ तो कुचलने से मौके पर ही मर गईं जबकि दो ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गए। ऊंट से टक्कर हाेने के बाद ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में मच्छीराम और उसकी प|ी गुड्‌डी आ गई। यह दोनों भी घायल हो गए। ट्रक चालक यहां से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
खबरें और भी हैं...