- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Shivpuri Gwalior39s Seven Year Old Fell Into A 60 Feet Deep Well 12th Student Saved His Life
शिवपुरी : 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ग्वालियर का सात वर्षीय आयु, 12वीं के छात्र ने बचा ली जान
शिशुपाल लोधी।
रियल हीरो
_photocaption_भौंती (शिवपुरी)|भौंती कस्बे में सोमवार दाेपहर एक बजे खेलते समय ग्वालियर निवासी सात साल का बच्चा आयु पुत्र विनोद बंसल 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। आयु को कुएं में गिरते देख 12वीं के छात्र शिशुपाल लोधी ने तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में लोग पहुंच गए और आयु व शिशु को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जैन मंदिर परिसर में जाली से ढंके कुएं पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। पानी निकालने वाले छोटे से छेद पर पैर पड़ते ही आय कुएं में गिर गया। *photocaption*