- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Short Circuit Fire At Krh Patient And Attendant Escaped From Bed Oxygen Line Burned
केआरएच में शॉर्ट सर्किट से आग, मरीज और अटेंडेंट बेड छोड़कर भागे, ऑक्सीजन लाइन जलने से बची
कमलाराजा चिकित्सालय के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार नियाेजन वार्ड के सामने सोमवार काे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देखकर वार्ड में भर्ती मरीज और उनके अटेंडेंट बाहर की ओर भागे। सुरक्षा कर्मियों ने केआरएच की बिजली सप्लाई बंद कराकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग पर फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही काबू पा लिया गया। जहां शॉर्ट सर्किट हुआ, उसके पास से सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम की लाइन गुजरी है। गनीमत रही कि इस लाइन तक आग नहीं पहुंची। अगर एक साथ हाेता ताे हादसा बड़ा हाे सकता था।
घटना सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे की है। आग लगने के बाद पहुंचे प्रभारी अधीक्षक डॉ. केके तिवारी के मुताबिक, यदि बिजली सप्लाई बंद नहीं की जाती तो आग बड़ी हो सकती थी और इससे वार्ड एवं इमारत को ज्यादा नुकसान होता। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाई और पानी फेंककर दमकल वाहन के आने से पहले आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पानी ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने आग पर मरीजों ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद मरीज वार्ड में वापस लौटे।
बिजली फिटिंग पुरानी हाेने से खतरा बढ़ा, 28 दिन में दूसरी घटना
{जेएएच समूह की बिजली फिटिंग काफी पुरानी है। इस कारण यहां शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ गईं हैं। सोमवार काे आग लगने का पहला मामला नहीं है। जेएएच परिसर में 28 दिन में दूसरी बार आग लगी है। इससे पहले 11 फरवरी को ओपीडी के डेंटल चेयर में आग लग गई थी। हादसे में डेंटल चेयर जलकर खाक हो गई थी। इसके चलते तीन दिन डेंटल के मरीज परेशान हुए थे।
{केआरएच में कुछ माह पहले पीआईसीयू के बाहर गैलरी में शार्ट सर्किट हुआ था, लेकिन वहां आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था। करीब साल भर पहले कैजुअल्टी में भी शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उक्त सभी आगजनी की घटनाओं में सिर्फ डेंटल में ही लाखों का नुकसान हुआ था।
इंजीनियर अगर कहते हैं कि वायरिंग बदलने की जरूरत है तो इसे बदला जाएगा
- डॉ.केके तिवारी, प्रभारी अधीक्षक जेएएच समूह
केअारएच के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग। फोटो: भास्कर