पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर की सिटी बसों में जल्द ही महिला कंडक्टर तैनात होंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| शहर में चलने वाली सिटी बस और भविष्य में आने वाली सिटी बसों में महिला कंडक्टर को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन प्रबंधन ने इसके लिए अधिकृत सभी आॅपरेटर से कहा है कि वे स्मार्ट सिटी की बसों में महिला कंडक्टरों को रखें। यह काम जल्द से जल्द कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सिटी बसें इस महीने का आखिर तक और आ जाएंगी। उनमें भी महिला कंडक्टरों को रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी। बसों में चलने वाली इन महिला कंडक्टरों की ड्रेस भी एक जैसी होना चाहिए।
खबरें और भी हैं...