हुरावली में 24 बीघा जमीन पर बनाया जाएगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, प्रस्ताव भेजा
सिटी सेंटर के पास स्थित हुरावली की 24 बीघा जमीन पर स्पोर्ट काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा। ये जमीन सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची कानूनी प्रक्रिया के बाद नगर निगम जीत गया है। अब यहां स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स तैयार होगा। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से कराए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर नगरीय आवास एवं विकास विभाग के पास भेज दिया गया है। वहीं मप्र के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने भी इसके लिए हां कर दी है। ये काॅम्प्लेक्स तैयार होने पर क्रिकेट छोड़कर कई बड़े खेल यहीं हो सकेंगे और इस कैंपस में ही खिलाड़ियों के ठहरने-प्रैक्टिस की जगह भी उपलब्ध रहेगी।
मंत्री से बात कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने के प्रयास कर रहे हैं
-मुन्नालाल गोयल, विधायक
स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स बनने से खेल
के क्षेत्र में बढ़ेगी सक्रियता
{ भू-माफिया के कब्जे से ये बेशकीमती जमीन कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट से नगर निगम को मिली है। इसके बाद भी नगर निगम ने अब तक इस जमीन पर अपने अधिपत्य का न कोई बोर्ड लगाया है और न कोई फेंसिंग कराई है। जिसका फायदा उठाकर फिर लोग इस पर कब्जा कर सकते हैं। इस जमीन पर पहले भी कब्जा हो गया था और उसे पिछले साल काफी विवाद के बाद हटाया जा सका था।{ विधायक मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर अनुराग चौधरी व अन्य अफसर बीते दिनों हुरावली में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। श्री गोयल ने कलेक्टर से कहा कि अधिकारी शायद इस जमीन पर कब्जा होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक जगह को कवर्ड करने के लिए बोर्ड तक नहीं लगा। तब श्री चौधरी ने नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन से बोर्ड लगवाने के लिए कहा था लेकिन अब तक बोर्ड नहीं लगा।{ इस स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स क्रिकेट के अलावा बाकी सभी बड़े खेल हुआ करेंगे। हॉकी, फुटबॉल, वाॅलीबाॅल, रनिंग ट्रैक, टेबल टेनिस, बॉस्केट वॉल, बॉक्सिग गेम के लिए ये काॅम्पलेक्स बनेगा। इस काॅम्पलेक्स का निर्माण स्मार्ट सिटी फंड से कराया जाएगा।