पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Stop The Habit Of Changing Three Boards From Phulbag To Laxmibai Samadhi Site 182 Vehicles Left From The New Bridge In 15 Minutes

पड़ाव...फूलबाग से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक तीन बोर्ड लगाने से बदलने लगी आदत, 15 मिनट में 182 वाहन नए पुल से निकले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

49.44 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए पड़ाव के नए पुल का उपयोग अब वाहन चालक करने लगे हैं। नए पुल की तरफ वाहन चालकों को डायवर्ट करने के लिए फूलबाग से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक दो छोटे और एक बड़ा बोर्ड लगाया। इसे देखकर ही पुराने पुल की तरफ जाने की आदत में बदलाव आने लगा और सिटी सेंटर, मुरार की तरफ जाने वाले वाहन चालक आदत बदलकर नए पुल होते हुए जाने लगे। सोमवार को दैनिक भास्कर टीम ने जायजा लिया कि आखिर इस प्रयोग से कितना बदलाव आया। 15 मिनट में ही 182 वाहन चालक लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने से नए पुल की तरफ मुड़े।

पुराने पुल पर फंसते थे वाहन...नए पुल की आदत डालने के लिए लगाए बोर्ड


यह आया बदलाव: {दोपहर 2 बजे से 2.15 बजे तक 182 वाहन फूलबाग से निकलकर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने से मुड़े। यह वाहन एलआईसी तिराहा होते हुए नए पुल पर पहुंचे। 182 में से 15 ऑटो थीं। इसके अलावा दो पहिया और चार पहिया वाहन थे। डीएसपी ट्रैफिक आरएन त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले औसतन 300 वाहन ही नए पुल से गुजरते थे। यानि बोर्ड लगने से ही ट्रैफिक वॉल्यूम नए पुल पर बढ़ गया है।

{नए पड़ाव पुल पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद भी वाहन चालकों को पुराने पुल से ही जाने की आदत है। इस कारण वाहन फंसते हैं। पुल के साथ नीचे रोटरी के पास जाम लगता है। जबकि जिन चालकों को मुरार, सिटी सेंटर, कलेक्टोरेट की तरफ जाना है, वह लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने से एलआईसी तिराहा होते हुए पड़ाव पुल पर निकल सकते हैं। चालकों की इसी आदत को बदलने के लिए पहला बोर्ड फूलबाग पर, दूसरा थोड़े आगे और एक बड़ा बोर्ड लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने लगाया गया। जिस पर लिखा है, सिटी सेंटर, मुरार की तरफ जाने का सुगम रास्ता।


यह भी करना होगा...

{डीएसपी ट्रैफिक आरएन त्रिपाठी के अनुसार अभी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने छोटी रोटरी और दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। जिससे यहां वाहन की गति धीमी होगी और आसानी से ट्रैफिक निकलेगा। आगे एलआईसी तिराहा पर बोर्ड लगाए जाएंगे। मानसिंह चौराहे की तरफ सर्विस लेन रोड की तरफ स्टॉपर लगाए जाएंगे जिससे वाहन चालक गलत दिशा में न आ पाएं।
खबरें और भी हैं...