पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Stretchers Not Getting In Jah Attendants Are Carrying Patients In Their Laps

जेएएच में नहीं मिल रहे स्ट्रेचर, अटेंडेंट गोद में उठाकर ले जा रहे हैं मरीजों को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| जेएएच में कहने को तो स्ट्रेचर खींचने 27 कर्मचारी रखे गए हैं। इसके बाद भी गंभीर मरीजों के लिए अटेंडेंट का स्ट्रेचर नहीं मिल रहे हैं। स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण अटेंडेंट को गोद में उठाकर अपने मरीज ले जाना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधाै अटेंडेंट द्वारा स्ट्रेचर खींचने पर अधीक्षक से नाराज हुई थीं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ को निरीक्षण के दौरान अटेंडेंट स्ट्रेचर खींचते हुए मिले थे। इसे देखकर वह अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा पर नाराज हुई थीं और कहा था कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि स्ट्रेचर अटेंडेंट को नहीं खींचने पड़े। मंत्री के निर्देश पर तत्कालीन डीन डॉ. भरत जैन ने 27 कर्मचारी स्ट्रेचर खींचने के लिए रखे थे। कुछ दिन तक तो व्यवस्था ठीक रही लेकिन फिर वही स्थिति हो गई। जेएएच कहने को तो एक सैकड़ा से अधिक स्ट्रेचर होने का दावा किया जाता है,लेकिन ओपीडी में मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिलती हैं। सोमवार को ओपीडी में गंभीर हालत में तीन अटेंडेंट एक वृद्ध को गोद में उठाकर इलाज के लिए लेकर आए। उन्हें ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद भी स्ट्रेचर नहीं मिली। ताज्जुब की बात यह है कि स्ट्रेचर जब अटेंडेंट खींच रहे हैं तो रखे गए कर्मचारियों से कहां काम लिया जा रहा है। कमाल की बात तो यह है कि जेएएच और कॉलेज प्रशासन हर बार यही कहता है कि वह ऐसी व्यवस्था कराएंगे कि अटेंडेंट काे स्ट्रेचर खींचनी नहीं पड़े,लेकिन हर बार यही होता है।
खबरें और भी हैं...