पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Student Throws Companion39s Toy On The Roof Of School Police And Firefighter Rescue

छात्र ने साथी का खिलौना स्कूल की छत पर फेंका, पुलिस और फायरफाइटर ने रेस्क्यू किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर डिपार्टमेंट ने शेयर किया वीडियो

अ मेरिका के फ्लोरिडा में कैप कोरल स्थित हेरिटेज कार्टर एकेडमी की छत पर पड़े एक बच्चे के टॉय को निकालने के लिए पुलिस और फायरफाइटर को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। यह घटना तब हुई जब फर्स्ट ग्रेड के दो बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने अपने साथी अस्टन का टेडी छत पर फेंक दिया। अस्टन ने स्कूल के अधिकारी कर्ल केनेडी से टेडी निकालने को कहा। अस्टन को टेडी से काफी लगाव था। वह उसे वापस चाहता था। इसलिए उसने स्कूल के अधिकारी कर्ल केनेडी से टेडी निकालने को कहा। लेकिन कर्ल छत पर नहीं चड़ सकते थे। इसके बाद कर्ल केनेडी ने नजदीकी फायर डिपार्टमेंट को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर फायरफाइटर की टीम बच्चे की मदद करने के लिए पहुंच गई।

जब फायरफाइटर वहां पहुंचे तो पूरे मामले को जानकर लगा कि उन्हें अस्टन की मदद करनी चाहिए वरना उसे बहुत बुरा लगेगा। इसके बाद फायरफाइटर सीढ़ियों की मदद से छत पर पहुंचे और टेडी उठाकर छात्र को दे दिया।

कैप कोरल फायरफाइटर डिपार्टमेंट ने इस खूबसूरत पल के वीडियो को अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर शेयर किया। वीडियों में दिख रहा है कि जब उन्होंने छात्र को टेडी लौटाया तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। दोबारा टेडी मिलने पर अस्टन ने खुश होकर उसे अपनी अंगुलियों में जकड़ लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने फायर फाइटर के इस काम की सराहाना की है।

Helping Hand
खबरें और भी हैं...