स्टनिंग और स्टाइलिश इन 4 एक्ट्रेस के आॅफ शोल्डर गाउन
कृति सेनन
अॉरेंज ऑफ शोल्डर गाउन में कृति स्टाइलिश लग रही हैं। सिंपल नेकपीस और गोल्डन कंगन उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। उनका यह ड्रेस नाइट पार्टीज के लिए सूटेबल है। इसके साथ कंट्रास्ट हील्स या बैलीज ट्राय करें।
ऑफ शोल्डन गाउन का क्रेज पिछले कुछ वर्षों से जितना पॉप्यूलर युवतियों के बीच है, उतना ही बॉलीवुड दीवाज को भी पसंद आ रहा है। इसके लाइट हो या डार्क हर कलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इन चार दीवाज के खूबसूरत आॅफ शोल्डर गाउन इस सीजन में आपको भी इस तरह की ड्रेस पहनने के लिए इंस्पायर कर सकते हैं।
सोनम कपूर
सोनम ऑल इन रेड अटायर में दिख रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने गले में स्टोल पहना है। सोनम का ओपन हेयर स्टाइल लुक भी सोशल मीडिया में चर्चित है। इस स्टाइल के साथ स्टनर रेड लिपस्टिक ट्राय कर आप भी सबसे अलग दिख सकती हैं।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका के अंदाज की बात करें तो वह इस खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन में गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया था। घेरदार इस ड्रेस के साथ हाई हील ही पहनें ताकि यह पैरों में न उलझे।
करीना कपूर
उनका ये अंदाज किसी रेड कार्पेट लुक से कम नहीं है। इस तरह की ड्रेस बिना ऐसेसरीज के पहनने पर भी काफी अच्छी लगती है। करीना की तरह आप सिंपल चोटी बनाकर भी खास नजर आ सकती हैं। नाइट पार्टी से लेकर वेडिंग में यह ट्रेंड गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है।