पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Success Story Of Gwalior Divyang Swimmer Satendra Lohia Will Now Encourage The Countrymen

ग्वालियर के दिव्यांग तैराक सतेंद्र लोहिया की सक्सेस स्टोरी अब देशवासियों को करेगी प्रोत्साहित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैं गुरुवार को इंदौर में था। शाम 6 बजे दिल्ली के पीएमओ ऑफिस से फोन आया कि शुक्रवार को 11 बजे संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी से आपकी मीटिंग है। पहले तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। लगा कोई मजाक तो नहीं कर रहा है, लेकिन पुष्टि होने के बाद मैंने शाम 8 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शुक्रवार को 10.30 बजे संसद भवन पहुंचा। वहां कुछ देर इंतजार करने के बाद मुझे संसद भवन में बने पीएम कक्ष मिलने के लिए भेजा गया।

मोदी जी को सामने देख मन ही मन खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिलते ही उन्होंने सबसे पहले मेंरे अचीवमेंट को देखा और सुना। 2018 को इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान सुगम्य भारत और स्वच्छ भारत अभियान के बैनर के माध्यम से जो लंदन में प्रचार किया उसकी उन्होंने जमकर प्रशंसा की और आगे अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। साथ ही अपने पीएमओ को मेरे खेल करिअर और अचीवमेंट की सक्सेस स्टोरी नोट करने के लिए कहा, ताकि आगामी समय में यह स्टोरी लोगों के बीच शेयर की जा सके। उनसे भेंट के दौरान कहे गए एक-एक शब्द मेरे कान में अभी भी गूंज रहे हैं।

(जैसा दिव्यांग तैराक और विक्रम अवार्डी सतेंद्र लोहिया ने भास्कर को बताया।)

पीएम मोदी के साथ पैरा स्वीमर सतेंद्र।
खबरें और भी हैं...