पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अचानक लोगों को घर के बाहर टहलता दिखा ‘शेर’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

confusion

स्पे न के मोलिना डे सेगुरा शहर में अचानक लोगों को घर के बाहर शेर टहलता हुआ दिखाई दिया । लोगों ने तुरंत सहायता एजेंसियों को फोन किया और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लोगों ने एक कुत्ते को शेर समझ लिया था। जब स्थानीय लोगों को असलियत का पता चला तो वे हैरान रह गए। पुलिस का कहना है कि उन्हें कई लोगों ने फोन कर इलाके में शेर के घूमने की जानकारी दी थी। पुलिस ने जब उस शेर पर लगे माइक्रोचिप को स्कैन किया तो पता चला कि यह एक पालतू कुत्ता है। असल में कुत्ते के बाल इस तरीके से कटे हुए थे जिससे लोगों को कंफ्यूजन हो गया था।
खबरें और भी हैं...