- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Suicidethe Young Man Returned From His Marriage And Went To The Room And Hanged
आत्महत्या..साले की शादी से लौटा युवक अौर कमरे में जाकर लगा ली फांसी
ग्वालियर | बहोड़ापुर क्षेत्र के हरिहर नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह रात में ही साले की शादी में शामिल होकर लौटा था। उसकी चार माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि बहोड़ापुर क्षेत्र में ड्राइवर विष्णु प्रजापति पुत्र चिम्मन लाल प्रजापति निवासी हरिहर नगर गुरुवार को अपने ममिया ससुर के बेटे(साले) की शादी में शामिल होने के लिए झांसी गया था। वह गुरुवार को शादी से लौटकर आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद छोटा भाई प्रमोद बाइक की चाबी लेने के लिए कमरे में पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी जब विष्णु ने दरवाजा नहीं खोला तो प्रमोद ने रोशनदान से झांका तो अंदर विष्णु फांसी पर लटका था।