स्कूलाें में 1 मई से 16 जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी
ग्वालियर| स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2020-21 में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। जारी आदेश के अनुसार छात्रों के लिए गरमी की छुट्टी 1 मई से 16 जून तक और शिक्षकों के लिए गर्मी की छुट्टी 1 मई से 9 जून तक रहेगी। इसी तरह छात्रों व शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर व दीपावली अवकाश 12 नवंबर से 17 नवंबर तक रहेगा। शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। सभी स्कूलों में 10 जून से 15 जून 2020 तक शिक्षकों द्वारा स्वच्छता योजना प्रयोगशाला की तैयारियां, माहवार शिक्षण कार्ययोजना व समय सारणी तैयार की जाएगी। इसी अवधि में शिक्षक घर-घर जाकर प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में प्रवेश के लिए संपर्क करेंगे।