पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Supplies Stopped In The Morning On Holi Water Did Not Reach Many Areas Of The City Even In The Afternoon

होली के दिन सुबह सप्लाई रोकी, दोपहर में भी शहर के कई क्षेत्रों में नहीं पहुंचा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| होली के दिन दोपहर एक बजे से कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हुई। होली खेलकर लौटे लोगों को अपने रिश्तेदारों या फिर दोस्तों के घरों पर जाकर नहाना पड़ा। यह सब इसलिए भी हुआ कि हर साल होली पर्व पर तिघरा जलाशय से अतिरिक्त पानी लिया जाता है। इस बार जलाशय से रूटीन सप्लाई के मुताबिक 7.50 एमसीएफटी पानी ही लिया गया। इस कारण शहर में सुबह की सप्लाई नहीं की गई। जब दोपहर एक बजे से सप्लाई का वक्त शुरू होता तो कई क्षेत्रों में पानी पहुंचा ही नहीं। जबकि नगर निगम के अधिकारियों का दावा था कि दोपहर एक बजे से अतिरिक्त जलप्रदाय की व्यवस्था की गई थी। शहर में शिंदे की छावनी, उप नगर हजीरा, बहोड़ापुर, थाटीपुर क्षेत्र में पानी नहीं आया। इस संबंध में मोतीझील प्लांट प्रभारी अनूप चौधरी का कहना है कि हमने होली के दिन दोपहर में सप्लाई दी है। हालांकि उस दिन सुबह की सप्लाई को रोक कर पानी की टंकियों को भर दिया गया था। सुबह जरूर पानी नहीं दिया गया।
खबरें और भी हैं...