- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Suspected Corona Virus Patient Admitted To Jah Went Home From Hospital Returned After 24 Hours
जेएएच में भर्ती कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज अस्पताल से घर गया, 24 घंटे बाद लौटा
कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रबंधन गंभीर नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेपाल से आए बहोड़ापुर निवासी जिस युवक को कोरोना वायरस के संदेह में जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, वह होली के दिन अपने घर चला गया और 24 घंटे बाद अस्पताल लौट आया। ताज्जुब की बात यह है कि इसकी भनक न तो जेएएच प्रबंधन को थी और न ही अन्य अधिकारियों को। वहीं, 15 माह के बच्चे को उसके परिजनों ने अस्पताल में रखने की बजाय अपने घर रखना बेहतर समझा था। इस बच्चे और युवक को कोरोना वायरस है या नहीं, इसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अगर इनमें से एक भी मरीज को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई, तो इनके कारण कितने लोग इससे संक्रमित हो गाए होंगे। इसका अंदाजा अभी प्रशासन के अधिकारियों को नहीं है।
इंदरगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक बहोड़ापुर में किराए के मकान में रहता है। यह युवक घूमने के लिए नेपाल गया था,जहां से वह 7 मार्च को लौटा था। युवक को वहां से लौटने के बाद जुकाम, खांसी के साथ घबराहट की शिकायत हो रही थी। इस कारण वह सोमवार को सुबह जेएएच की ओपीडी में दिखाने पहुंचा था। मरीज का चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पत्थर वाली बिल्डिंग में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को शहर के बाहर बने आइसोलेशन वार्ड में तब तक रखा जाए, जब तक उसकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है। मंगलवार को यह संदिग्ध युवक वार्ड से अपने घर चला गया। वार्ड में कहने को तो नर्सिंग स्टाफ और बाहर एक गार्ड बैठा था लेकिन मरीज नहीं था। बुधवार दोपहर को यह संदिग्ध अस्पताल लौट आया और पुन: आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गया।
आइसोलेशन वार्ड के मापदंड का पालन करने के लिए कहेंगे
-डॉ. एसके वर्मा, सीएमएचओ
जेएएच के आइसोलेशन वार्ड के बाहर बिना मास्क लगाए बैठे लोग।
बच्चे की आज पुणे लैब से आ सकती है जांच रिपोर्ट
सीपी कॉलोनी निवासी युवक अपनी प|ी और 15 माह के बच्चे के साथ 20 फरवरी को ग्वालियर आए थे। युवक संघाई शहर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसके बच्चे को पिछले तीन-चार दिन से जुकाम, बुखार है। जब इस बात का पता सीएमएचओ को लगा तो उन्होंने टीम भेजकर बच्चे को केआरएच में सैंपल के लिए भिजवाया, शुक्रवार को परिजन सैंपल देने को तैयार नहीं हुए थे। बच्चे को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। संभवत: गुरुवार को पुणे लैब से रिपोर्ट आने बाद पता चल जाएगा।