पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंडों की होली जलाने की ली शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| दौलतगंज स्थित कायस्थ छात्रावास में 45वां युवक युवती-परिचय सम्मेलन अायोजित हुआ। सम्मेलन में 19 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टीएस सक्सेना अौर अशोक निगम मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ने कंडों से होली जलाने की शपथ ली। इस अवसर पर नूतन श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, संजीव कुलश्रेष्ठ. डॉ. उदय श्रीवास्तव योगी, नवीन कुलश्रेष्ठ, वर्षा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

कायस्थ महा पंचायत दौज पर करेगी कलम-दवात की पूजा

कायस्थ महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर होली की दौज पर कटीघाटी स्थिति प्राचीन मंदिर में सुबह 10.30 बजे भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा करेगी। पंचायत के महासचिव वैभव श्रीवास्तव ने बताया कायस्थ महापंचायत ग्रेटर दौज पर कटीघाटी स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 10.30 बजे समाज के लोग एकत्रित होकर कलम-दवात और भगवान चित्रगुप्त की पूजा करेंगे।
खबरें और भी हैं...