पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तैराक शरीफ का गोल्ड पर कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट लेवल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप

इंदौर में खेली गई पैरा स्वीमिंग स्टेट चैंपियनशिप में विक्रम अवार्डी शरीख खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने विगत दिवस संपन्न हुई इस चैंपियनशिप के 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों काे पीछे छोड़कर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। ग्वालियर का नाम रोशन करने वाले शरीफ इस प्रदर्शन के आधार पर आगामी समय में होने वाली ओपन नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मप्र को गोल्ड दिलाने के लिए पूल में उतरेंगे। पैरा स्वीमर शरीफ ने 200 मीटर की आईएम में भी भाग लिया था। इस इवेंट में उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। जिला खेल परिसर कंपू में कार्यरत शरीफ अब 26 मार्च को बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर 28 मार्च से शुरू होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में विभिन्न प्रदेशों के बालक-बालिकाओं के साथ महिला और पुरुष पैरा स्वीमर भाग लेंगे। गौरतलब है कि शरीफ पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं...