टेनिस बॉल क्रिकेट 20 से कल से शुरू होंगे पंजीयन
ग्वालियर. सिथौली के खेल मैदान पर 20 मार्च से आरएस के टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए प्रतिभागी टीम बुधवार से अपना-अपना पंजीयन करा सकती हैं। टूर्नामेंट के सेकंड सीजन में 17 मार्च तक पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद आने वाली टीम को टूर्नामेंट में खेलने की पात्रता नहीं रहेगी। नाकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। जबकि सेमीफाइनल 12 ओवर का और िखताबी मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा।
आरएसके क्रिकेट टूर्नामेंट संस्था के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में क्लब, स्कूल और कॉलेज की टीम भाग ले सकती हैं। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 7100 रुपए और उपविजेता टीम को 3100 रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर भी पुरस्कृत होंगे। पंजीयन के लिए टीम पाटनकर बाजार स्थित सुरेंद्रा स्पोर्ट्स और झांसी रोड थाना स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान पर शक्ति स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब के मैनेजर अनुपम मिश्रा के पास शाम 5 से 7 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।